पूर्णिया, मई 18 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में स्टाम्प बिक्री के नाम पर लूट मची है। इसकी कालाबजारी चरम पर है। कालाबाजारी करने वालों का का मनोबल इतना बढ़ा है कि ग्रामीण इलाकों से पहुंचने वाले लोगों को तो दूर नगर परिषद क्षेत्र के पढ़े-लिखे एवं शिक्षित लोगों को भी उल्टा-सीधा पढ़ा कर स्टाम्प की तय कीमत से कहीं ज्यादा वसूल रहे हैं। बनमनखी अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ के सामने गुमटी में संचालित स्टांप वेंडरों की दुकान में एक हजार रुपए का स्टाम्प तेरह सौ से पंद्रह सौ रुपए में खुलेआम बेची जा रहा है। एक सौ के स्टाम्प पेपर की कीमत तीन सौ से चार सौ रुपए तक वसूल किया जा रहा है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। यही स्थिति बनमनखी के निबंधन कार्यालय की भी है जहां स्टाम्प पेपर मनमानी कीमत पर बेचे जा रहे है। अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.