भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। जमीन रजिस्ट्री में स्टाम्प कमी को परखने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में डीएम शैलेष कुमार ने शनिवार को शहर के तीन स्थानों पर पहुंच कर स्वयं जांच पड़ताल किया। इसके कारण संबंधित में अफरा-तफरी का आलम रहा। जिलाधिकारी ने भदोही तहसील के बड़े विलेखों में से तीन विक्रय विलेख का स्टांप देयता का निरीक्षण किया। उन्होंने रजपुरा के पहले पहला मौजा एवं दूसरा मौजा एक पेट्रोल पंप के पास हनुमान बाग मंदिर में पहुंच कर जानकारी ली। वहां पर विलेखों का मूल्यांकन प्रलेखनुसार सही पाया गया। तीसरा सरोर्ई मार्ग में एक कालीन कारपेट के पीछे भूमि में स्टांप शुल्क देयता में कमी पाई गई। जिस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि स्टाम्प, न्यायालय शुल्क और पंजीकरण के कार्यों को शासन के मंशानुरूप कराएं। इस मौके पर सब रजिस्ट्रार, तहसीलदार मिश्री...