नैनीताल, मार्च 1 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही, जिसमें अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने सरकार की प्रस्तावित पेपरलेस ऑनलाइन व्यवस्था के खिलाफ विरोध किया। लगातार दूसरे दिन भी यहां स्टाम्प, रजिस्ट्री समेत अन्य कानूनी कार्य ठप रहे। अधिवक्ताओं ने सरकार की रजिस्ट्री, बैनामा और अन्य दस्तावेजी कार्यों को पूरी तरह डिजिटल करने की योजना का विरोध किया। कहना था कि यह कदम अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के सामने रोजी-रोटी पर संकट पैदा कर देगा। आम नागरिकों की समस्याएं भी बढ़ाएगा। अधिवक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मांग की कि वर्तमान दस्तावेजी प्रणाली को यथावत रखा जाए और यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण, वसीयत व अन्य महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.