नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। स्टाफ हाउस वार्ड में सीसी मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सभासद रमेश प्रसाद ने विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वार्ड में जसपाल राम के आवास से लेकर पूर्व सभासद सागर आर्या के घर के आगे तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने विधायक से जल्द संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर सीसी मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...