देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। द एशियन स्कूल में स्टाफ और छात्र टीमों के बीच शुक्रवार को बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल, रणनीति और खेल भावना का परिचय दिया। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।अंतिम क्षणों में स्टाफ टीम ने संयम और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए छात्र टीम को 65-61 से पराजित किया।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टाफ टीम सेअमल राय एवं छात्र टीम से नमन सैनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच के उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि प्रधान दत्ता ने दोनों टीमों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.