प्रयागराज, जुलाई 4 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। 16 फरवरी को आयोजित मुख्य परीक्षा में महिला संवर्ग की 25 रिक्तियों के सापेक्ष तीन अभ्यर्थी सम्मिलित हुई थी और तीनों को औपबन्धिक रूप से सफल घोषित किया गया है। पुरुष संवर्ग के दो पदों पर कोई भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित नहीं हुआ था। इस प्रकार 27 पदों के सापेक्ष तीन अभ्यर्थी ही चुने गए हैं। सचिव अशोक कुमार के अनुसार चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। सचिव ने साफ किया है कि चार दिसंबर 2023 को विज्ञापित भर्ती में औपबन्धिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्र आदि के मिलान / सत्यापन के बाद एवं उनके सही मिलने पर संस्तुति शासन/संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.