खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सदर अस्पताल परिसर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में गुरुवार को 36 वर्षीया जीएनएम भवानी कुमारी ने पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका बेगूसराय जिले के लोहियानगर वार्ड 28 निवासी नंद कुमार सिंह की पुत्री बतायी जा रही है। दो वर्ष पहले उसकी शादी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थानान्तर्गत सहवाजपुर गांव निवासी शशिभूषण प्रसाद सिंह के पुत्र दिव्य प्रकाश से हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने क्वार्टर में अकेले रह रही थी। उसके परिजन लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रही थी। इसके बाद परिजन शाम में उसके सदर अस्पताल परिसर स्थित स्टॉफ क्वार्टर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे के दरवाजे को तोड़कर भीतर जैसे ही प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.