फतेहपुर, फरवरी 10 -- असोथर। लक्ष्य पूरा होने के उपरांत खरीद बंद होने पर सरकारी धान के स्टाक का सत्यापन के लिए मंगलवार को तहसीलदार सदर के पहुंचते ही किसानों ने घेर लिया। उन्होंने तौल शुरू कराने की मांग की। तहसीलदार ने दो टूक शब्दों में तौल कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह स्टाक सत्यापन के लिए आए हैं, तौल संभव नहीं है। वहीं तहसीलदार को देखते ही कांटा नंबर पांच व छह के प्रभारी मौके से खिसक गए। फोन पर अधिकारी उन्हें बुलाते रहे लेकिन दोनों नहीं पहुंचे। असोथर में संचालित हॉट शाखा के प्रथम द्वितीय तृतीय चौथे पंचम और छठे केंद्रों में हुई धान की तौल बंद है। किसान तौल के लिए चक्कर लगा रहे है। दोपहर सदर तहसीलदार अमरेश कुमार एवं नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई के पहुंचने पर किसान की उम्मीद जागी। वह अपनी बात लेकर अधिकारियों तक पहुंचे और तौल ...