लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में स्थगित किए गए सभी 202 तबादलों को धांधली की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। स्टांप विभाग में तत्कालीन महानिरीक्षक समीर वर्मा द्वारा 59 उपनिबंधक के स्थानांतरण, 29 को नई तैनाती और 114 लिपिक के स्थानांतरण किए थे। स्थानांतरण नीति के अनुसार समूह 'ख व 'ग के कर्मियों के तबादले से पहले विभागीय मंत्री से चर्चा की जाएगी। आरोप है कि तत्कालीन महानिरीक्षक ने मंत्री से चर्चा किए बिना ही मनमाने तरीकों से तबादले कर दिए। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की थी। मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.