हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवादददाता एडीएम वित्त एवं राजस्व शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को गौलापार सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि स्टांप राजस्व को बढ़ाने के लिए पूरी पारदर्शिता से कार्य किया जाए। लीज की जमीनों पर नियमों के मुताबिक स्टांप का उपयोग किया जाए। एडीएम नेगी ने स्टांप राजस्व को बढ़ाने के लिए वन निगम, खनन विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण व कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राज्य में स्टांप शुल्क को बढ़ाने के लिए प्राथमिकता से योजना पर कार्य किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निगमों व विभागों द्वारा लीज पर दी जाने वाली जमीनों पर लगने वाले स्टांप शुल्क की जानकारी दी। ...