नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- स्टडी वीजा पर पढ़ाई के लिए रूस गए उत्तराखंड के छात्र का शव ताबूत में भारत लौटा है। युवक उधमसिंह नगर जिले का रहने वाला था। परिजनों ने पूर्व में युवक को जबरन रूसी सेना में भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में भेजने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब मौत के कारणों को लेकर परिजन और प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि वह पांच महीने पहले पढ़ाई के लिए रूस गया था। जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म कुसमोठ निवासी दीपू मौर्य ने पांच सितंबर को विदेश मंत्रालय को ई-मेल भेजकर अपने भाई राकेश कुमार की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। दीपू के अनुसार, उसका भाई 30 वर्षीय राकेश कुमार इसी वर्ष 7-8 अगस्त को स्टडी वीजा पर रूस गया था। रूस पहुंचने के बाद राकेश ने फोन पर परिजनों को बताया था कि वह बेहद कठिन हालात में है। यह भी पढ़ें- रूस-य...