हापुड़, जुलाई 6 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा की छत पर दो युवकों को बैठाना एक चालक को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा का 12 हजार रुपये का चालान किया है। यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन व सड़कों वाहनों पर स्टंट कर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो युवकर ई-रिक्शा की छत पर बैठकर जाते दिख रहे हैं। किसी ने युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यातायात पुलिस ने आनन फानन में ई-रिक्शा चालक को ट्रेस किया। जिसके बाद पता चला कि ई-रिक्शा सिकंदर गेट के मोहम्मद खालिद की हैं। ई-रिक्शा का 12 हजार हजार रुपये का चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.