मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटरा-मझौली रोड पर उनसर काली चौक के पास शुक्रवार को बाइक से स्टंट कर रहे युवकों को बचाने में ऑटो पलट गया। हादसे ऑटो सवार आधा दर्जन शिक्षक व शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन लोगों को रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में मध्य विद्यालय मधेपुरा हाट की कंचन कुमारी का सिर फुट गया, जबकि प्राथमिक विद्यालय बघाखाल की पूजा रानी व दीपक कुमार जख्मी हो गए। वहीं, मध्य विद्यालय मधेपुरा के अमित राज, अंकित कुमार व निशा कुमारी घायल हो गए। शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ऑटो से अपने-अपने स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनसर काली चौक के पास बाइक से स्टंट कर रहे युवकों को बचाने में ऑटो पलट गया। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने ब...