हरदोई, जनवरी 16 -- सांडी। सरकार के सख्त रुख और यातायात नियमों की अनदेखी कर कार के बोनट पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कार का चालान किया है। एसएचओ बसंत लाल ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार का जुर्माना निर्धारित कर चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। गुरुवार को थाना क्षेत्र के जटपुरा निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व ब्लॉक बिलग्राम से जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार कुलदीप सिंह का साथियों संग मुख्य मार्ग पर कार के बोनट पर चढ़कर गाने के साथ स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने तलाश कर संबंधित कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के मामलों पर कड़ी नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.