रामगढ़, मई 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड पर बुधवार की रात तेज़ आवाज और स्टंट से लोगों में खौफ फैलाने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया। ये दोनों बिना नंबर प्लेट की बजाज आरएस 200 रेसिंग बाइक पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे। बाइक का साइलेंसर निकाला गया था। इससे तेज़ और डरावनी आवाज हो रही थी, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया और बाइक को ज़ब्त कर लिया। गुरुवार को दोनों के अभिभावकों के पहुंचने पर पुलिस ने कड़ी चेतावनी के बाद बच्चों को सुपुर्द कर दिया। ओपी प्रभारी निर्भय गुप्ता ने बताया कि, बाइक से स्टंट और तेज़ आवाज के कारण आमजन में दहशत फैल रही थी। इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट की बाइक से छिनतई जैसे अपराध भी होते हैं, इसलिए पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.