कानपुर, नवम्बर 11 -- कानपुर, संवाददाता। गंगा बैराज में स्टंटबाजी की वजह से छात्रा की मौत के बाद स्टंटबाजों पर कार्रवाई के लिए एक टीम तैनात कर दी गई है। यह टीम बैराज पर लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों की जान खतरे में डालने वाले वाहन सवारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गंगा बैराज में बीते गुरूवार को स्टंटबाजी के कारण वहां घूम रही स्कूटी सवार छात्रा शुक्लागंज निवासी भाविका गुप्ता की मौत हो गई थी। जबकि उनकी सहेली घायल हो गई। इस हादसे में स्टंटबाज बृजेश निषाद और उनका साथी भी घायल हो गया था। वह दोनों नवाबगंज पुलिस की निगरानी में निजी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। जिसके बाद से लगातार गंगा बैराज में स्टंटबाजों पर कार्रवाई हो रही है। जिसके लिए एक टीम भी तैनात कर दी गई। हालांकि दिल्ली हादसे के बाद मंगलवार को गंगा बैराज में सन्नाटा देखने को मिला।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.