संवाददाता, मई 21 -- यूपी के कैराना में एक मां ने बेटे संग हुई मारपीट के बाद सदमे में दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि स्टंटबाजी से मना करने पर बाइक सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख सदमे में घायल व्यक्ति की वृद्ध मां की मौत हो गई। महिला का बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव रामड़ा में कंवरपाल सोमवार प्रात: घर पर हवन कर रहे थे। इस दौरान गांव का ही एक युवक घर के बाहर बाइक पर स्टंट करने लगा, जिस पर कंवरपाल और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। उस समय बाइक सवार चला गया। शाम को बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक साथियों को लेकर कंवरपाल के घर में घु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.