फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हुए चालक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक और 9 लाख रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरौना की टीम ने स्क्रैप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चालक रफाकत और उसके साथी जाहिद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यह गिरफ्तारी सोहना क्षेत्र से की गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-8 में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी कंपनी का 18 टन मिक्स स्क्रैप से भरा ट्रक 13 नवंबर को पुणे से रवाना हुआ था। ट्रक 17 नवंबर को संत सूरदास मेट...