मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेला फेज टू इलाके के स्क्रैप व्यवसायी सुजीत कुमार ने गलत खाते में 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिस खाते में रुपये भेजे गए वह कोलकाता के स्क्रैप व्यवसायी है। कोलकाता के व्यवसायी अब उसे रुपये नहीं लौटा रहा है। इसको लेकर सुजीत कुमार ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता के आरोपित व्यवसायी से रुपये वापस दिलवाने की गुहार साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार से की है। पुलिस को बताया है कि वह अपने दो ग्राहकों को अपने खाते से रुपये स्थानांतरित कर रहा था। भूलवश गलत खाते की प्रविष्टि हो गई। इससे रुपये कोलकाता के खाते में चला गया। वह रुपये लौटाने के लिए इच्छुक नहीं है। घटना बीते जुलाई माह की बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.