बांदा, फरवरी 2 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। मंडल कारागार बांदा से रिहाई के बाद स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना का सुराग नहीं लग सका है। जिसकी पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। काना की रिहाई के बाद जेलर के निलंबित होने के मामले में डीआइजी जेल ने मंडल कारागार में करीब पांच घंटे तक जांच की है। डीआईजी ने माफिया की बैरक देखी साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जेल अधिकारियों व कर्मचारियों पूछताछ की है। वहीं माफिया की बैरक के बंदियों के भी अलग अलग बयान लिए हैं। ग्रेटर नोएडा निवासी स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना बी वारंट जारी होने के बावजूद बीते गुरुवार को मंडल कारागार बांदा की जेल से रिहा कर दिया गया। मामले में कोर्ट की नाराजगी के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि वारंट बी जेल तक नहीं पहुंचा था, इसलिए उसकी रिहाई...