हापुड़, नवम्बर 29 -- कोतवाली क्षेत्र के धौलाना रोड स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। पिन्नी और प्लास्टिक में आग लगने के कारण धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया था। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आनन फानन में काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। बताया गया है कि शोर्ट सर्किट होने से आग लगी है। अगर आग पर जल्द काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार मोहल्ला किशनगंज निवासी आरिफ का धौलाना रोड पर मैनकाइंड वेयर हाउस के सामने एक स्क्रैप फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर को अचानक फैक्ट्री में रखी पिन्नी, प्लास्टिक आदि स्क्रैप के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री से ऊंचा ऊंचा धुआं उठने लगा। मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.