सहारनपुर, मई 4 -- गांव मेघछप्पर में अवैध रूप से चल रहे स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, स्क्रैप का गोदाम गुलबहार निवासी नदीम कॉलोनी का है, जो अवैध रूप से चलाया जा रहा है। गोदाम का न तो लाइसेंस था और न ही कोई आग से निपटने के इंतजाम मिले। पता लगने पर उप निरीक्षक यमुना प्रसाद पहुंचे और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक काफी नुकसान हो चुका था। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ मिले। इससे आसपास रहने वाले लोगों की जान जा सकती थी। समय रहते पर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने गुलबहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.