गिरडीह, फरवरी 6 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया पूरी हो गई। एलआरडीसी खोरीमहुआ सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। जिसमें कुल 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शनिवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों में सुनीता गुप्ता, मंजू देवी, सुबोध कुमार साव, नंदलाल साव, सुरेश प्रसाद साह, रॉबिन कुमार, विनय संथालिया, पवन साव, राजेश कुमार, पिंटू कुमार, अरविन्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.