बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत की ओर से शुक्रवार को उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 'स्क्रीन टाइम एवं एक्टिविटी टाइम' विषय पर संगोष्ठी का आयोजित की गई। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को मोबाइल, इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डीआईजी संजीव त्यागी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी तकनीक से जुड़ा हुआ है, लेकिन तकनीक का अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग उसके जीवन में कई समस्याएँ उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम को सीमित कर एक्टिविटी टाइम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। गोरक्ष प्रांत प्रमुख डॉ. आनंद बिहारी कहा कि विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.