लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- स्कोर वेल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संस्कार थीम पर वार्षिक समारोह एवं द्वितीय ओपन एथलेटिक्स मीट के पुरस्कार वितरण समारोह किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार 21 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से स्कूल परिसर में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी होंगी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन लखीमपुर रोड स्थित स्कूल परिसर में किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...