रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची रोड मरार रामगढ़ स्थित चाइल्ड वर्ल्ड और स्कॉलर्स हाई विद्यालय में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से पृथ्वी संरक्षण को लेकर सामूहिक संकल्प लेने के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू ने कहा कि ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां मनुष्य, जीव-जंतु, प्राकृतिक वनस्पति और पेड़-पौधों का जीवन संभव है। पृथ्वी ने मनुष्य को वो सारे साधन उपलब्ध करवाए हैं, और प्रकृति के रुप में कुछ नायाब तोहफे दिए हैं। जिससे मनुष्य आसानी से अपना जीवन का निर्वहन कर सके। पृथ्वी ही मनुष्य और जीव-जंतु के लिए एक ऐसा वातावरण उपलब्ध करवाती है, जहां मनुष्य खुली हवा में सांस, पीने के लिए पानी, खाने के लिए भोजन प्राप्त कर सकता है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.