दरभंगा, दिसम्बर 8 -- बिरौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सभागार में सोमवार को बीईओ कुंदन कुमार ने सभी प्राथमिक, मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के एचएम व संकुल समन्वयकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एचएम को जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों को साझा करते हुए बताया कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों को अपनी जिम्मेवारी निर्वहन करना होगा। इसमें गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने नवनियुक्त प्राधानाध्यापकों को प्रभार ग्रहण कर इसकी प्रतिलिपि बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने विद्यालय से उत्तीर्ण हुए छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का वेरिफिकेशन कर इसे फिजिकल कमेटी के पास वेरीफाई होने के लिए भेजने को कहा। मौके पर उपस्थित लेखापाल सूरज कुमार ने बताया कि वे अपने विद्यालय के सत्र 2025-26...