नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- सासाराम जिले के नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर गांव के पास सोमवार की रात 10 बजे स्कॉर्पियो और ऑटो के टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हैं। जिनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति भी चिंताजनक बानी हुई है। मृतकों में बिक्रमगंज थाना के मैधरा-करमैनी खुर्द गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद और उनके परिवार के अन्य सदस्य बताए गए हैं। हालांकि पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर वीके पुष्कर ने बताया कि सदर अस्पताल में ले गए तीनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा पोस्टमार्टम करने संबंधित निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार के दो युवकों की झारखंड में मौत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.