संवाद सूत्र, जून 27 -- बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह से लव अफेयर में पति की हत्या का करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को स्कॉर्पियो गाड़ी से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। 4 बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए खुद का सुहाग उजाड़ दिया। वारदात बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव की है। आरोपी पत्नी पूजा कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी कमलेश यादव फरार है। मृतक बिक्कू कुमार उर्फ मुकेश दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव का रहने वाला था। बीते 22 जून को पुलिस ने झिकटिया गांव में नहर के पास बिक्कू का शव बरामद किया था। मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान मृतक की पत्नी पूजा कुमारी की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। यह भी पढ़ें- टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.