सीवान, दिसम्बर 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न इलाके में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम एक स्कॉर्पियो व कार से 10 लाख 90 हजार की शराब बरामद की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ स्थित राजेन्द्र चौक के रास्ते से होकर जा रही स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, स्कॉर्पियो से 816 बोतल में 612 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि हरियाणा के पानीपत से शराब लेकर सीवान आने की सूचना के बाद एएसआई कृष्णा पासवान के नेतृत्व में तीन गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चालक शराब से लदी स्कार्पियो को कचहरी ढाला पर पुलिस को देख पीछा करने पर भागने लगा। राजेंद्र चौक के समीप स्कॉर्पियो को रोककर स्कॉर्पियो की सघन तलाशी ली गयी। स्कॉर्पियो की पिछले सी...