पीलीभीत, जनवरी 13 -- पूरनपुर। पूरनपुर में हाईवे पर स्कॉर्पियो कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर के रहने वाले जयदीप सिंह पुत्र रेशम सिंह, हरमीत सिंह निवासी नवदिया बंकी थाना बंडा और लवजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी मैना कोट थाना माधोटांडा सोमवार रात स्कॉर्पियो गाड़ी से कजरी निरंजनपुर में शादी सम्बन्धित जागो कार्यक्रम में जा रहे थे। खुटार हाईवे पर कजरी निरंजनपुर में अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जयदीप सिंह, हरमीत और लवजीत घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने जयदीप (30) और हरमीत (39) को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगते ही ...