गोपालगंज, दिसम्बर 1 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं पट्टी गांव के पास हथुआ शाखा नहर रोड पर सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार जीजा-साली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारा नरहवां कुट्टी गांव निवासी संतोष गुप्ता और स्थानीय थाना क्षेत्र के तुरकाहा गांव निवासी बबीता देवी के रूप में हुई है। दोनों बाइक से तुरकाहा गांव से कुशीनगर की ओर जा रहे थे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.