मुंगेर, मई 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग में चाफा गांव के समीप स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दीऋ जिससे बाइक पर सवार ण्क महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने तीनों जख्मी को इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी हुए लोगों में बांका जिले के बेलहर थानाक्षेत्र के सुनील कुमार, उषा देवी, विजय कुमार हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हसीब ने बताया कि टक्कर मारने वाले गाड़ी का पता किया जा रहा है। जख्मी की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.