समस्तीपुर, जनवरी 19 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, टोटो और बाइक की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में महिला व बच्चे भी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि एक परिवार टोटो पर सवार होकर समस्तीपुर से रेवाड़ी को ओर जा रहा था, इसी दौरान सामनें से आ रहे स्काॅर्पियो ने ठोकर मार दी। इसकी चपेट में एक बाइक सवार युवक भी आ गया। तत्काल डायल-112 को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने सभी को उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से तीन जख्मी को बेहतर उपचार के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी रामबली महतो की पत्नी काजल कुमारी (35)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.