देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। देवघर-गिरीडीह बाइपास रोड पर पुरंदाहा काली मंदिर के समीप गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो एक टोटो से टकराने के बाद सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में टोटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो चालक भी घायल हो गया है। घायलों में अरुणा देवी, शिखा कुमारी और चालक शामिल है। स्कॉर्पियो बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो सुभाष चौक की ओर से तेज गति में आ रही थी। उसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और सामने चल रहे टोटो से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.