जहानाबाद, जनवरी 9 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद- पटना नहर रोड में अहियापुर के समीप मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक को अज्ञात स्कॉर्पियो के द्वारा टक्कर मार दिया गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गए। जख्मी की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पहुंचे एवं दोनों जख्मी को वहां से उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां पर दोनों जख्मी का इलाज किया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी कमलेश चौधरी एवं रंजन कुमार भगवानगंज पटना के रहने वाले हैं। दोनों जख्मी का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि कमलेश चौधरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...