समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक से पुरुषोत्तमपुर पकड़ी जाने वाली मुख्य सड़क के भोलथा चौक के समीप सोमवार की देर शाम स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान गोरीना गांव के हुलास राय के पुत्र मुन्ना कुमार (30) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए किसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के उपरांत स्कॉर्पियो लेकर चालक भाग निकला। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर छानबीन करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...