औरंगाबाद, जून 30 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। औरंगाबाद के महाराजगंज रोड में एक स्कॉर्पियो ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का नाम रीमा देवी है। वह बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव निवासी धर्मेंद्र ठाकुर की पत्नी हैं। वह शहर के अस्पताल में काम करती हैं। रविवार रात वह काम खत्म कर घर लौट रही थीं तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...