अररिया, दिसम्बर 12 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में दो चक्का वाहन की चोरी की वारदात आम है, आप कहीं भी अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करें इसकी कोई गारंटी नहीं है कि कब चोर इसे उड़ा ले जाय।लेकिन अब बेख़ौफ़ चोर चार चक्का वाहन की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रविवार रात की है।अररिया शहर के बाजार-जीरोमाइल मुख्य मार्ग स्थित जिला परिषद डाक बंगला के सामने मौलवी टोला वार्ड संख्या 25 स्थित पूर्व वार्ड पार्षद कमाले हक के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि गाड़ी का लॉक नहीं खुलने से चोरों ने जीपीएस को क्षतिग्रस्त कर दिया और स्कॉर्पियो का बोनेट खोलकर स्टेरिंग किट की चोरी कर ले गया।इस मामले को लेकर वार्ड पार्षद कमाले हक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।यहां बता दे कि पिछले एक साल में अररिया और फारबिसगंज स...