मोतिहारी, जनवरी 20 -- चिरैया। ढाका - मोतिहारी मुख्य पथ में मीरपुर गांव में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई । घटना सोमवार के पूर्वाह्न घटी है। मृतक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी मो. मुस्ताक के पुत्र मो.साजिद आलम(18) के रूप में हुई है। घटना के समय वह मीरपुर नगर चौक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में रामचंद्र प्रसाद डीलर के घर के सामने वाली गली से एक स्कॉर्पियो तीव्र गति से मेन रोड पर आ गई। जिसके कारण दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला। घटना के बाद चिरैया पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से उसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.