सीवान, मई 19 -- दरौंदा। दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क पर कौथुआ - सारंगपुर मोड़ के समीप शनिवार की रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई । जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि महाराजगंज किसी बारात में आई स्कॉर्पियो हसनपुरा जा रही थी। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दारौंदा से गोरियाकोठी जा रहे थे। तभी कौथुआ सारगंपुर हनुमान मंदिर के समीप आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार रवि कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, रमेश कुमार महतो घायल हो गए। घायलों को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां से भी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। स्कॉर्पियो चालक व उसमें सवार लोग दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर जांच करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.