जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेर के निकट स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन के चालक घायल हो गए। घरेलू में ट्रक चालक अरुण कुमार यादव ग्राम किंजर और स्कार्पियो चालक बबलू कुमार ग्राम रेमा थाना मसौढ़ी शामिल हैं। घटना दोपहर बाद 3 बजे की बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक गया की ओर जा रहा था जबकि स्कॉर्पियो जहानाबाद की ओर आ रहा था। स्कॉर्पियो और संतुलित होकर रोड के दूसरे और जाकर ट्रक से टकरा गया। फिर भी दोनों की जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...