हाथरस, फरवरी 7 -- मथुरा-बरेली हाईवे पर नगला तजना के निकट हुआ हादसा छह घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज किया रैफर हाथरस, संवाददाता। मथुरा बरेली हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। स्कॉर्पियों व वैगनआर कार की आमने सामने की भिंड़त में बाइक सवार भी चपेट में आ गए। हादसे में 13 लोग घायल हो गए,जिसमें छह घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ व मेडिकल कालेज आगरा रैफर कर दिया। सड़क हादसा हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला तजना गांव के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ। हसायन के गांव कानऊ कनसारा निवासी सुभाष चंद्र के ससुर की मौत हो गई थी। परिवार के लोग स्कॉर्पियो के जरिए मुरसान जा रहे थे। कार में करीब आठ लोग सवार थे। दोपहर को करीब तीन बजे मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव नगला तंजना के निकट वैगनआर कार से टक्कर हो गई। साथ में एक बाइक पर सवार दो लोग भी चपेट में आ गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.