बदायूं, फरवरी 19 -- सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर गांव सिलहरी के निकट स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चित्रपाल 42 वर्ष पुत्र दरियाव सिंह के रहने वाले बरातेगदार गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी बाइक से बिसौली की ओर से बदायूं की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...