झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पिओ ई-रिक्शा को रौंदती हुई चार वाहनों से टकरा गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से हाइवे जाम हो गया। दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर जांच शुरू कर दी है। झांसी-कानपुर एनएच पर दोपहर में माहौल सामान्य था। तभी गांव अमरौख के पास एक पेट्रोल पंप के करीब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आई तो पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे आगे चल रहे वाहनों का संतुलन बिगड़ गया। करीब 10 मीटर की दूरी पर चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं हाइवे जाम हो गया। क्षतिग्रस...