कौशाम्बी, फरवरी 9 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सोमवार को साइबर ढगी का मामला सामने आया है। उनके मोबाइल पर एक स्कैनर आया। जिसके माध्यम से उसके खाते से 51,999 रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ित ने तहरीर देकर पश्चिम शरीरा पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पूरब शरीरा निवासी मनोज कुमार के अनुसार उनका खाता एक्सिस बैंक शाखा मंझनपुर में संचालित है। 26 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3:18 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से स्कैनर भेजा गया और खाते में पैसे जमा करने का झांसा दिया गया। आरोप है कि स्कैनर के माध्यम से धोखे से उनके खाते से दो किस्तों में 26,000 व 25,999 कुल 51,999 रुपये निकाल लिए गए। मनोज कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन धनराशि वापस नहीं मिल सकी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.