गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। स्केटिंग से अयोध्या की यात्रा करके लौटे भाई-बहन नंदिनी और युग का गुरुवार को सम्मान किया गया। दावा है कि इस यात्रा के लिए दोनों का नाम इंफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। डीएम रविंद्र मांदड़ ने दोनों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पिता मोहित गुर्जर, कोच आकाश प्रताप सिंह और समाजसेवी गौरव बंसल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...