अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश खेल महोत्सव के तहत धरमपुर कोर्टयार्ड मैरिस रोड पर स्केटिंग खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल द्वारा किया गया। अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा स्केटिंग खो-खो खेल बड़ा ही रोमांचकारी खेल है। इस खेल में खिलाड़ी हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं। विशिष्ट अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट देवेंद्र शर्मा, श्यामल कॉलेज दिल्ली के प्रेसिडेंट अवधेश कुमार बघेल, स्केटिंग खो-खो के संरक्षक विनीत वर्मा एवं जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र वितरण कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रदेश महासचिव प्रदीप रावत और जिला सचिव डॉ नीलम पाराशर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगि...