कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। चारधाम यात्रा का संकल्प लेकर बिहार प्रदेश के समस्तीपुर से स्केटिंग करते चले तीन युवक पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा पहुंचे। यहां स्थानीय युवाओं ने उनकी हौसलाआफजाई की। बिहार प्रदेश के समस्तीपुर (ताजपुर) निवासी दीपक कुमार, रितिक कुमार व अंकुश कुमार बीते एक फरवरी से चारधाम बारह ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने की कामना लिए स्केटिंग करते शनिवार को पटहेरवा क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गांव के सामने पहुंचे। दीपक कुमार ने बताया कि वे स्केटिंग करते हैं और अपने साथी टीम के सदस्यों के साथ उनका संकल्प है कि वे पूरे एक साल में चारधाम बारह ज्योर्तिलिंग का दर्शन करेंगे। पटहेरवा क्षेत्र के महुअवा पहुंचने पर संदीप शर्मा, नूरूद्दीन अंसारी, विनोद शर्मा, नियाज खान आदि ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.