बरेली, नवम्बर 21 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने मिर्जापुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में पदक जीतने वाले छात्रों को गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में यूपीएस शिवनगर भुता की रागिनी, प्रियांषी, अनुपम गौतम, पारूल ने कांस्य पदक जबकि अर्चिता सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया है। अंडर-14 बालक वर्ग में यूपीएस शिवनगर भुता छात्र इन्द्रजीत सिंह, दिनेश और अनुज कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 में कुसुम कुमारी बालिका इंटर कालेज की छात्रा काजल, इस्लामिया की पूजा और जीआईसी के लव भारती ने रजत पदक प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.